जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।

मुंबई, नौ फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.59 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.48 के उच्चस्तर और 82.66 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 82.54 प्रति डॉलर था।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत (चौथाई प्रतिशत) की वृद्धि किये जाने के बाद रुपये में 16 पैसे की तेजी आई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत घटकर 103.03 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 85.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 142.43 अंक की तेजी के साथ 60,806.22 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए एक बड़े कॉरपोरेट घराने के डॉलर की निकासी किये जाने की संभावना से रुपये की धारणा कमजोर बनी हुई है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 736.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट