जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 72.93 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने, मगर अपने नीतिगत रुख का नरम बनाए रखने की घोषणा के बाद शुक्रवार को विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे के लाभ के साथ 72.93 रुपये पर बंद हुई।

मुंबई, पांच फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने, मगर अपने नीतिगत रुख का नरम बनाए रखने की घोषणा के बाद शुक्रवार को विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे के लाभ के साथ 72.93 रुपये पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.98 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 72.80 के उच्च स्तर और 72.99 के निम्न तक जाने के बाद अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 72.93 पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 72.96 रुपये प्रति डॉलर थी।

शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, सैफ मुकद्दम ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रैपो दर को पहले के चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने और अपने समायोजन के रुख को बरकरार रखने के फैसले से रुपये में मजबूती आई। हालांकि डॉलर के मजबूत रहने और कच्चातेल कीमतों में तेजी से रुपये की जोरदार तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।’’

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.41 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 117.34 अंक की तेजी के साथ 50,731.63 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने बृहस्पतिवार को 1,936.74 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 59.57 डालर तक पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू