जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी निवेश बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 22 पैसे की तेजी के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक नवंबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी निवेश बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 22 पैसे की तेजी के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.74 पर खुला और बाद में इसने 82.59 के उच्चस्तर और 82.79 के निचले स्तर को भी छुआ।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की तेजी के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 34 पैसे की गिरावट के साथ 82.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.98 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 374.76 अंक बढ़कर 61,121.35 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.42 प्रतिशत बढ़कर 94.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वर्ष 2016 में मौद्रिक नीति ढांचे के कार्यान्वयन के बाद पहली बार, रिजर्व बैंक जनवरी, 2022 से शुरू होने वाली लगातार तीन तिमाहियों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दर को छह प्रतिशत से नीचे रखने में विफल रहने पर सरकार को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

केंद्रीय बैंक ने तीन नवंबर को अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की विशेष बैठक बुलाई है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,609.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड