जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों में जोरदार उछाल तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा आगे अधिक आक्रामक रुख नहीं अपनाने का संकेत दिए जाने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

मुंबई, 28 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों में जोरदार उछाल तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा आगे अधिक आक्रामक रुख नहीं अपनाने का संकेत दिए जाने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी के प्रवाह के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य में तेजी आने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ सीमित हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.80 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 79.64 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया और 79.85 के निम्नतम स्तर तक आया। अंत में रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग की जिंस और मुद्रा शोध विभाग की उपाध्यक्ष सुगंधा सचदेवा के अनुसार, भारतीय रुपया लगभग 0.30 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख में नरमी आने के बाद डॉलर में कमजोरी देखने को मिली जिससे रुपये को समर्थन मिला।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 106.58 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.37 प्रतिशत बढ़कर 108.08 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,041.47 अंक की तेजी के साथ 56,857.79 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड