जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ 81.73 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बृहस्पतिवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निम्न स्तर से उबरता हुआ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बृहस्पतिवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निम्न स्तर से उबरता हुआ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारी मात्रा में बाजार से पूंजी निकासी के कारण रुपये का लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.60 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 81.58 के दिन के उच्चतम स्तर और 81.94 के दिन के निम्नतम स्तर के बीच घट-बढ़ के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपये की विनियम दर 40 पैसे की गिरावट के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘व्यापार के अंतिम घंटे में, चीन स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट के बाद चीनी युआन की मजबूती के साथ भारतीय रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, महीने के अंत में पुनर्संतुलन, विदेशी धन की निकासी और आयातकों की डॉलर मांग ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया।”

रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति के बारे में कोई फैसला आने से पहले कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अपनाया।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.55 प्रतिशत चढ़कर 113.22 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत बढ़कर 89.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 188.32 अंक टूटकर 56,409.96 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,599.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान