जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.17 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में मजबूती रही।

मुंबई, 20 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में मजबूती रही।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि कमजोर घरेलू शेयर बाजार तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.24 पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 19 पैसे बढ़कर 81.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के उच्च स्तर 81.09 प्रति डॉलर और 81.28 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 102.26 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 86.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और विदेशी संस्थागत निवेश बढ़ने से शुक्रवार को भारतीय रुपये में सुधार आया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से भारतीय रुपए में लगातार पांचवें सप्ताह मजबूती आई।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.66 अंक के नुकसान के साथ 60,621.77 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,002.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड