जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, 13 जुलाई दुनिया की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम चढ़ने से रुपये के लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.98 प्रति डॉलर पर काफी मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 81.95 के उच्चस्तर और 82.14 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 10 पैसे की तेजी के साथ 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में आज लगातार चौथे दिन तेजी रही। इन चार दिनों में रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.99 रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.99 अंक की तेजी के साथ 65,558.89 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,242.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस