जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे की तेजी से प्रति डालर 73.12 पर बंद, 2020-21 में 3% हुआ मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को 26 पैसे की तेजी दर्शाता प्रति डालर 73.12 (अनंतिम) पर बंद हुआ। आर्थिक मोर्चे पर कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न बाधाओं के बावजूद 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में डालर के साथ रुपये की विनिमय दर में करीब तीन प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गयी।

मुंबई, 31 मार्च रुपया बुधवार को 26 पैसे की तेजी दर्शाता प्रति डालर 73.12 (अनंतिम) पर बंद हुआ। आर्थिक मोर्चे पर कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न बाधाओं के बावजूद 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में डालर के साथ रुपये की विनिमय दर में करीब तीन प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गयी।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.56 पर खुला। सत्र के दौरान रुपया प्रति डालर 73.05 रुपये के उच्च स्तर और 73.58 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की तेजी दर्शाता 73.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को बंद के समय विनिमय दर 73.38 रुपये प्रति डॉलर थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.20 पर आ गया था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगे के दो दिन देश में विदेशी विनिमय बाजार बंद रहने के मद्देनजर कारोबारी सतर्क थे। बैंकों की वार्षिक खाताबंदी और गुड फ्राइडे की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विनिमय बाजार बंद रहेगा।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.83 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 627.43 अंक की गिरावट के साथ 49,509.15 अंक पर बंद हुआ।

एक्स्चेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने मंगलवार को 769.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\