जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 73.50 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने की उम्मीद के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की तेजी दर्शाता 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। निवेश बढ़ने की उम्मीद, सरकार के द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में सुधार को मंजूरी तथा वाहन और क्षेत्रों के लिए उत्पादन आधारित पोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

मुंबई, 15 सितंबर विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने की उम्मीद के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की तेजी दर्शाता 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। निवेश बढ़ने की उम्मीद, सरकार के द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में सुधार को मंजूरी तथा वाहन और क्षेत्रों के लिए उत्पादन आधारित पोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

घरेलू शेूयर बाजार में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रास्फ्रीति के उम्मीद से कम रहने की वजह से विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान 73.74 रुपये के निचले और 73.50 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘'डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, विदेशी निधियों के निवेश, उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के बाद दो दिन की गिरावट के बाद रुपये में तेजी आई।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत घटकर 92.46 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.36 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट