जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 73.91 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 73.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 73.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.94 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 73.83 के उच्चस्तर और 74.0 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 14 पैसे की मजबूती के साथ 73.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.05 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 95.88 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 221.26 अंक की बढ़त के साथ 60,616.89 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 124.23 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\