जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 74.24 प़्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 74.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 18 अगस्त अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 74.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा, हालांकि, घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.30 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान 74.24 से 74.31 के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 11 पैसे की तेजी के साथ 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक का ब्योरा सामने आने से पहले क्षेत्रीय मुद्राओं में दर्ज हुए लाभ के अनुरूप बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में भी सुधार आया।’’

स्थानीय छुट्टी के कारण बृहस्पतिवार को भारतीय वित्तीय बाजार बंद रहेंगे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 93.05 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.77 प्रतिशत बढ़कर 69.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 162.78 अंक की गिरावट के साथ 55,629.49 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 343.73 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल