जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 10 पैसे की तेजी के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक नवंबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 10 पैसे की तेजी के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.74 पर खुला और बाद में इसने 82.59 के उच्च स्तर और 82.79 के निचले स्तर को भी छुआ।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 34 पैसे की गिरावट के साथ 82.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.98 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 374.76 अंक बढ़कर 61,121.35 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.42 प्रतिशत बढ़कर 94.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 4,178.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस