जरुरी जानकारी | रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.13 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया स्थिर रहा।

मुंबई, 20 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.13 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया स्थिर रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाली दवाब से रुपये की धारणा प्रभावित रही। यह पिछले कुछ हफ्ते से डॉलर के मजबूत रहने के कारण दवाब में है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.17 पर खुला। दिन में यह 83.03 के उच्चतम और 83.20 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रुख के साथ 83.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों ने रुपये में बढ़त का श्रेय रिजर्व बैंक के कदम के साथ-साथ डॉलर में आई कुछ नरमी को दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के विशेष रूप से 83.25 के भाव पर हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला। इसके अलावा, डॉलर सूचकांक में कमजोरी से भी रुपये को फायदा हुआ।’’

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बृहस्पतिवार को मजबूत अर्थव्यवस्था और सख्त श्रम बाजार के कारण जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दरों में बढ़ोतरी की संभावना की चेतावनी दी थी, जिसके बाद डॉलर में गिरावट आई।

हालांकि, पॉवेल की इस टिप्पणी से कि बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि से वित्तीय स्थितियों को मजबूत करने में मदद मिली। इससे यह उम्मीद बंधी है कि केंद्रीय बैंक अब दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 106.20 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 231.62 अंक की गिरावट के साथ 65,397.65 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,093.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट