जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया दूसरे दिन भी मजबूत , सात पैसे बढ़कर 74.66 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली का जोर रहने से मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 74.66 पर बंद हुआ।

मुंबई, 27 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में तेजी और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली का जोर रहने से मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 74.66 पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बुधवार को बैठक की समाप्ति से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के बावजूद जोखिम उठाने का वातावरण सुधरने से रुपये को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 74.65 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।कारोबार के दौरान डालर का भाव 74.51 से 74.73 के बीच रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले के मुकाबले सात पैसे की तेजी दर्शाते हुए 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

पिछले सत्र में रुपया प्रति डालर 74.73 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.98 हो गया।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा कि रूपये की विनिमय दर में उतार चढ़ाव एक सीमित दायर में था पर स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के मद्देनजर डालर के समक्ष रूपये के प्रति धारणा तेजी की बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की खुले बाजार संबंधी समिति (एफओएमसी) की नीतिगत घोषणा से पहले निवेशक सावधानी से कदम उठा रहे थे। यह घोषणा बुधवार को होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड