देश की खबरें | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की मजबूती के साथ 76.09 पर रहा।

जियो

मुंबई, 18 जून शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की मजबूती के साथ 76.09 पर रहा।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का समर्थन रुपये को मिला, लेकिन चीन के साथ सीमा पर तनाव, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये में यह बढ़त थमी रही।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में सैनिकों की शहादत को लेकर ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- हमारे निहत्थे सैनिकों को क्यों भेजा गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 76.17 पर खुला। बाद में सुबह के कारोबार में इसमें और मजबूती दर्ज की गयी और पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह सात पैसे की बढ़त के साथ 76.09 पर रहा।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.16 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, कोविड-19 से संक्रमित मरीज तेजी से हो रहे हैं ठीक; रिकवरी रेट 52.95 प्रतिशत हुई .

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 486.62 करोड़ रुपये की निकासी की।

देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,237 पहुंच गया है। दुनियाभर में इससे संक्रमितों का आंकड़ा 83.49 लाख हो चुका है।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.52 प्रतिशत टूटकर 40.50 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू