जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 82.34 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से निवेशकों की धारणा को मिले समर्थन ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत कर 82.34 के भाव पर पहुंचा दिया।

मुंबई, 19 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से निवेशकों की धारणा को मिले समर्थन ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत कर 82.34 के भाव पर पहुंचा दिया।

हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय बाजारों से विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का निकासी का सिलसिला जारी रहने से रुपये की तेजी पर हल्की रोक लगी।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 प्रति डॉलर के भाव पर मजबूती के साथ खुला लेकिन जल्द ही यह थोड़ा कमजोर होकर 82.34 पर आ गया। इस तरह शुरुआती कारोबार में यह पिछले भाव के मुकाबले छह पैसा मजबूत रहा।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 के भाव पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 112.06 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.59 प्रतिशत बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 382.43 अंक चढ़कर 59,343.03 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 98.45 अंक की बढ़त के साथ 17,585.40 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से बिकवाली का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड