जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे मजबूत होकर 82.47 प्रति डॉलर पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ जून घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी पूंजी की ताजा निकासी होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.49 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.41 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.51 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्याज दरों में वृद्धि पर रोक कायम रखने का रिजर्व बैंक का फैसला उम्मीद के अनुरूप आया, जिससे समग्र कारोबारी धारणा को बल मिला।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.54 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 223.01 अंक की गिरावट के साथ 62,625.63 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट