जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे मजबूत होकर 75.24 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयरों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 75.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 दिसंबर घरेलू शेयरों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 75.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 75.43 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.22 और नीचे में 75.44 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की तेजी के साथ 75.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 384.72 अंक की तेजी के साथ 57,315.28 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 96.10 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.14 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 827.26 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\