जरुरी जानकारी | रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 75.32 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट के बीच रुपये की विनिमय दर 28 पैसे मजबूत होकर 75.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।

मुंबई, 15 फरवरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट के बीच रुपये की विनिमय दर 28 पैसे मजबूत होकर 75.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।

विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में सुधार और अमेरिकी मुद्रा के दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में गिरावट से रुपये में मजबूती आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.60 पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.31 और नीचे में 75.72 तक गया। अंत में यह 28 पैसे चढ़कर 75.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 24 पैसे टूटकर 75.60 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत गिरकर 96.01 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘कारोबार के दूसरे सत्र में रुपये में अच्छी तेजी रही। इसका कारण वह रिपोर्ट है जिसके अनुसार कुछ रूसी सैनिकों को सैन्य अभ्यास के बाद लौटने को कहा गया है। इससे ऐसा लगता है कि रूस और पश्चिम देशों के बीच तनाव दूर हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबतक स्थिति को लेकर चीजें साफ नहीं होती, अगले एक-दो दिन तीव्र उतार-चढ़ाव बना रह सकता है...।’’

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 1,736.21 अंक यानी 3.08 प्रतिशत मजबूत होकर 58,142.05 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट