जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 76.43 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 18 पैसे की मजबूती के साथ 76.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में अमेरिका मुद्रा के मूल्य में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये को मजबूती मिली।

मुंबई, 29 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 18 पैसे की मजबूती के साथ 76.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में अमेरिका मुद्रा के मूल्य में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.62 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 76.29 के उच्चतम और 76.63 के निचले स्तर तक गया। अंत में में यह 18 पैसे मजबूत होकर 76.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया 76.61 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, बेहतर विदेशी निवेश, डॉलर सूचकांक में गिरावट और जोखिम वाली संपत्तियों में सुधार की उम्मीद से रुपये में तेजी आई।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागियों को कैंपस एक्टिववियर को मिले अधिक अभिदान के बाद एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से निवेश प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.57 की गिरावट के साथ 103.03 पर कारोबार पर पहुंच गया।

इसके अलावा, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 460.19 अंक की गिरावट के साथ 57,060.87 अंक और एनएसई निफ्टी 142.50 अंक टूटकर 17,102.55 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 743.22 करोड़ रुपये के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\