जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे मजबूत होकर 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सीमित दायरे में हुए कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को दो पैसे की तेजी के साथ 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 31 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सीमित दायरे में हुए कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को दो पैसे की तेजी के साथ 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे मंडराती रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 पर खुला और अंत में डॉलर के मुकाबले यह दो पैसे की मजबूती के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा और इसने 83.25 के उच्च स्तर एवं 83.27 के निम्न स्तर को भी छुआ।

रुपया सोमवार को 83.26 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.68 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक एवं ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि रुपया पिछले दिन के दायरे में ही रहा क्योंकि डॉलर के खरीदारों ने अपनी लिवाली जारी रखी और रिजर्व बैंक ने अपनी ओर से डॉलर बेचना जारी रखा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 237.72 अंक की गिरावट के साथ 63,874.93 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 696.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज