जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 85.23 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 18 पैसे की तेजी के साथ 85.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपये में मजबूती आई।

मुंबई, 28 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 18 पैसे की तेजी के साथ 85.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपये में मजबूती आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय पर रुपया 85.29 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में वह 84.96 प्रति डॉलर के उच्च और 85.42 प्रति डॉलर के निम्न स्तर तक पहुंचा। कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.23 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की मजबूती है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.41 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्राभंडार में लगातार वृद्धि से भारत का आयात ‘कवर’ बढ़ता है। यह बाहरी झटकों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण राहत और रुपये को स्थिरता प्रदान करता है।

हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से रुपये पर दबाव पड़ सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.60 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपया सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास से भरा रहा और एशियाई मुद्राओं के बीच इसका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और भू-राजनीतिक परिदृश्य स्थिर होने से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई, जिसका असर घरेलू मुद्रा पर सकारात्मक असर पड़ा।’’

परमार ने कहा कि निकट भविष्य में अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये का भाव 84.90 से 85.70 के बीच रहने की संभावना है।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,005.84 अंक की बढ़त के साथ 80,218.37 अंक पर जबकि निफ्टी 289.15 अंक चढ़कर 24,328.50 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,474.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया था कि 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.145 अरब डॉलर हो गया। लगातार सातवें सप्ताह इसमें वृद्धि हुई हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड