जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट आखिरकार शुक्रवार को थम गई और रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 (अस्थायी) पर स्थिर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सकारात्मक घरेलू बाजारों का समर्थन सीमित कर दिया।
मुंबई, 27 अक्टूबर रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट आखिरकार शुक्रवार को थम गई और रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 (अस्थायी) पर स्थिर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सकारात्मक घरेलू बाजारों का समर्थन सीमित कर दिया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा सीमित दायरे में ही मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में इसने 83.22 से 83.25 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया और फिर बृहस्पतिवार के बंद स्तर 83.25 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। बृहस्पतिवार को को रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.54 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,702.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)