जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.07 पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब 84.07 (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 24 अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब 84.07 (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि चीन के बाजार में बेहतर लाभ की तलाश में विदेशी निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली के कारण रुपये में सुधार नहीं हो रहा है, जबकि अमेरिका में सरकारी प्रतिभूतियों पर ऊंचे रिटर्न के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में धीमी कटौती की आशंका बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.06 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार में यह बेहद सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में पिछले दिन के बंद स्तर 84.07 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 84.07 पर बंद हुआ था।

स्थानीय मुद्रा 11 अक्टूबर से ही संभलने के लिए संघर्ष कर रही है, जब यह डॉलर के मुकाबले 84.10 के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुई थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात बढ़ोतरी के बीच रुपया स्थिर रहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती और एफआईआई की निकासी के कारण रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है।

चौधरी ने आगे कहा कि निवेशक इस सप्ताह अमेरिका से साप्ताहिक बेरोजगारी दावों, पीएमआई आंकड़ों और घरों की बिक्री के नए आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 83.90 से 84.30 के बीच कारोबार करने की संभावना है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 104.05 रह गया।

वायदा कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.03 प्रतिशत बढ़कर 76.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16.82 अंक की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 36.10 अंक की गिरावट के साथ 24,399.40 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 5,684.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स