जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 83.27 के भाव पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों के कमजोरी के रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.27 के भाव पर लगभग स्थिर रहा।

मुंबई, नौ अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजारों के कमजोरी के रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.27 के भाव पर लगभग स्थिर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच डॉलर में तेजी आई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। अंत में यह 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 83.21 के उच्चस्तर तक गया और 83.28 के निचले स्तर तक आया। शुक्रवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.49 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\