जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर में मजबूती लौटने और स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे नरम होकर प्रति डालर 72.83 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

मुंबई , चार मार्च प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर में मजबूती लौटने और स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे नरम होकर प्रति डालर 72.83 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बजार में डालर-रुपया दर 72.99 पर कमजोरी के साथ खुली। रुपया एक समय मजबूत हो कर 72.62 तक पहुंच गया था।

अंत में विनिमय दर 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह पिछले दिन के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की नरमी दर्शाता है। बुधवार को डालर-रुपया दर 72.72 पर बंद हुई थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति का संकेत देने वाला डालर सूचकांक 0.27 प्रतिशत सुधर कर 91.19 पर पहुंच गया था।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत गिर कर 63.85 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू