जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे फिसलकर 75.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों के सुरक्षित पनाहगाह की ओर रुख करने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे फिसलकर 75.11 प्रति डॉलर पर आ गया।

मुंबई, 17 फरवरी भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों के सुरक्षित पनाहगाह की ओर रुख करने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे फिसलकर 75.11 प्रति डॉलर पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच रुपये में गिरावट आई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 पर खुला। बाद में यह गिरकर 75.18 प्रति डॉलर पर आ गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे टूटकर 75.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.84 पर पहुंच गया। वही वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू मुद्रा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को सख्त करने की अटकलों और भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच डॉलर की मांग के चलते 75 के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब संघर्ष कर रही है।’’

इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स 104.67 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर 57,892.01 अंक पर बंद हुआ। वही निफ्टी 17.60 अंक या 0.01 प्रतिशत घटकर 17,304.60 अंक पर बंद हुआ।

जतिन अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट