जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे फिसलकर 79.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 79.56 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक सितंबर स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 79.56 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.55 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 79.30 के ऊपरी और 79.66 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 79.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया करीब दो सप्ताह के उच्चस्तर 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंद था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कम कीमतों और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री के बाद भारतीय रुपये ने एशियाई मुद्राओं के बीच बेहतर प्रदर्शन किया। रूस के 70 अरब डॉलर के बराबर युआन और अन्य मुद्राओं को खरीदने की चर्चा ने भी एशियाई मुद्राओं का समर्थन किया।’’

उन्होंने कहा कि अल्पकालिक अवधि में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.85 से 79.90 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 108.92 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 94.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\