जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर के अपने नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर के अपने नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

इस गिरावट का कारण विदेशों में डॉलर का मजबूत होना और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का रुख था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर रुपये की धारणा पर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.99 के उच्चस्तर और 83.16 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से एक पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस और बुधवार को पारसी नववर्ष के अवसर बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.48 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.59 प्रतिशत बढ़कर 84.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 388.40 अंक की गिरावट के साथ 65,151.02 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,510.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें