जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे टूटकर 83.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर के अबतक के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी है।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर के अबतक के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर रुपये की धारणा पर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.02 से 83.13 के दायरे में रहने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से एक पैसे टूटकर 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और विदेशी कोषों की पूंजी बाजार से निकासी के कारण रुपये में मामूली गिरावट आई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 103.46 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत घटकर 83.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 202.36 अंक की गिरावट के साथ 64,948.66 अंक पर बंद हुआ।

डॉलर की मजबूती और जोखिम-प्रतिकूल भावनाओं के बीच रुपये में पिछले पांच सप्ताह में से चौथे सप्ताह गिरावट आई।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 266.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड