जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक चिंताओं और मुद्रास्फीति बढ़ने का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ने से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे फिसलकर 75.72 पर आ गया।

मुंबई, 15 फरवरी भू-राजनीतिक चिंताओं और मुद्रास्फीति बढ़ने का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ने से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे फिसलकर 75.72 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी फंड के निरंतर बहिर्वाह और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की स्थिति कमजोर हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.60 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में फिसलकर यह 12 पैसे के नुकसान से 75.72 प्रति डॉलर पर आ गया।

सोमवार को रुपया 24 पैसे के नुकसान से सात सप्ताह के निचले स्तर 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वही छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत के गिरावट लेकर 96.19 पर आ गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन तनाव और कच्चे तेल पर इसके प्रभाव तथा संभावित उच्च वैश्विक ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता रुपया में सुधार को सीमित कर सकती हैं।’’

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत गिरकर 95.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड