जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे बढ़कर 85.55 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती नुकसान से उबर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 85.55 पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती नुकसान से उबर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 85.55 पर बंद हुआ।

घरेलू मुद्रा में मजबूती विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल घटने की वजह से आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका से एडीपी गैर-कृषि रोजगार के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के कारण डॉलर में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.69 पर खुला और कारोबार के दौरान 85.19 के उच्चतम स्तर और 85.70 के निचले स्तर तक जाने के बाद अंत में 85.55 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की तेजी है।

बुधवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 85.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के कारण शुक्रवार को भारतीय रुपये में तेजी आई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी रुपये को मजबूती दी। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये का लाभ सीमित रहा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत चढ़कर 96.82 पर पहुंच गया।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत बढ़कर 68.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

चौधरी ने कहा, “आगे चलकर, कारोबारी अमेरिका से गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट से संकेत ले सकते हैं। डॉलर/रुपये का हाजिर मूल्य 84.90 से 85.60 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 170.22 अंक गिरकर 83,239.47 अंक पर, जबकि निफ्टी 48.10 अंक घटकर 25,405.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान