एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब दो साल में एक सत्र में दर्ज सबसे अधिक तेजी है।

जरुरी जानकारी | रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब दो साल में एक सत्र में दर्ज सबसे अधिक तेजी है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 88 के स्तर के करीब पहुंचने के एक दिन बाद मंगलवार को हुई तीव्र बढ़त, विश्वव्यापी शुल्क युद्ध की चिंताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर मुद्रा बाजार को दर्शाती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.45 पर खुला और कारोबार के दौरान 86.61 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छू गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 86.82 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 63 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 87.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये में करीब एक प्रतिशत की तेजी आई, जो करीब दो साल में एक सत्र में दर्ज सबसे अधिक बढ़त है।

चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपये के आगे नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी व्यापार शुल्क पर अनिश्चितता भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, आरबीआई की ओर से आगे कोई भी हस्तक्षेप रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकता है। व्यापारी इस सप्ताह अमेरिका और भारत से मुद्रास्फीति के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं।

चौधरी ने कहा, ‘‘ अमेरिकी डॉलर-भारतीय मुद्रा की जोड़ी के 86.50 से 87.20 रुपये के दायरे में कारोबार करने के आसार हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.40 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत चढ़कर 76.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).