जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे बढ़कर 85.39 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ। डॉलर के कमजोर होने तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में आगे और कटौती किये जाने की उम्मीद से रुपये में यह तेजी रही।

मुंबई, दो जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ। डॉलर के कमजोर होने तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में आगे और कटौती किये जाने की उम्मीद से रुपये में यह तेजी रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, अस्थिर शेयर बाजारों, विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपये में तेज बढ़त पर रोक लग गयी। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) चार जून को अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श शुरू करेगी और इसके नतीजों की घोषणा छह जून यानी शुक्रवार को करेगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.55 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.30 के उच्च स्तर तथा 85.55 के निचले स्तर के बीच रहने के बाद के अंत में 85.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 16 पैसे की तेजी है।

शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 85.55 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.44 प्रतिशत बढ़कर 64.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अमेरिका के व्यक्तिगत व्यय खपत (पीसीई) मूल्य सूचकांक और व्यक्तिगत आय के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 85.30 रुपये से 86 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.55 प्रतिशत घटकर 98.71 पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर शुल्क दोगुना करके 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा के बाद व्यापार अनिश्चितता के कारण डॉलर में गिरावट आई।

इस बीच, सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर मई में तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 77.26 अंक घटकर 81,373.75 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.10 अंक गिरकर 24,716.60 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू