जरुरी जानकारी | विदेशी निवेशकों की लिवाली से रुपया एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली तथा घरेलू बाजारों की तेजी से शुक्रवार को रुपये में तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में 11 पैसे की तेजी के साथ 74.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 20 नवंबर विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली तथा घरेलू बाजारों की तेजी से शुक्रवार को रुपये में तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में 11 पैसे की तेजी के साथ 74.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया मजबूती के साथ 74.15 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.09 से 74.21 प्रति डॉलर के बीच ऊपर नीचे होने के बाद पिछले दिवस से 11 पैसे की बढ़त के साथ 74.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 74.27 रुपये प्रति डॉलर थी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग की उपाध्यक्ष (धातु, ऊर्जा एवं मुद्रा शोध) सुगंधा सचदेवा ने कहा, ‘‘शेयर बाजारों में लिवाली से रुपये को अभी अच्छी मदद मिल रही है। यह भी एक तथ्य है कि डॉलर वैश्विक स्तर पर दबाव में चल रहा है।’’

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रुपये के मजबूत होकर 73.80 प्रति डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक रुपया 73.80 से 75 प्रति डॉलर के दायरे में रहेगा।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.36 पर रहा।

घरेलू मोर्चे पर, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 282.29 अंक बढ़कर 43,882.25 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 87.35 अंक बढ़कर 12,859.05 पर रहा।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 1,180.61 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 44.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

साप्ताहिक आधार पर रुपये में 46 पैसे की तेजी रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स व बुलियन विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपया सीमित दायरे में रहा लेकिन घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से इसमें मामूली सुधार हुआ। एफआईआई लिवाल बने हुए हैं और इस महीने 5.8 अरब डॉलर लगा चुके हैं। इससे रुपये के आगे भी सुधरने के संकेत मिलते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस