जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे बढ़कर 83.25 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में संघर्ष की चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में डॉलर की लिवाली से घरेलू मुद्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.23 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 83.22 से 83.26 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर बंद हुआ।

इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्ज की। सोमवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत घटकर 105.80 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 87.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 566.97 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 66,079.36 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,005.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें