जरुरी जानकारी | एशियाई मुद्राओं में मजबूती के अनुरूप रुपया भी सात पैसे बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें कमजोर रहने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोमवार को यह सात पैसे की बढ़त के साथ 73.38 पर बंद हुआ। अन्य एशियाई मुद्राओं में भी समान रुख देखा गया।

मुंबई, 21 सितंबर वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें कमजोर रहने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोमवार को यह सात पैसे की बढ़त के साथ 73.38 पर बंद हुआ। अन्य एशियाई मुद्राओं में भी समान रुख देखा गया।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार भारतीय शेयर बाजारों में लिवाली का दौर चलने और एशियाई मुद्राओं के स्थिर रुख ने घरेलू मुद्रा का समर्थन किया।

यह भी पढ़े | How Will India Distribute COVID-19 Vaccine: भारत में कोविड-19 की वैक्सीन बनने के बाद आखिर कैसे होगी वितरित? क्या खत्म होगा कोरोना वायरस.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.43 पर खुली और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 73.38 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.45 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

दिन के कारोबार में स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.26 के ऊपरी स्तर और 73.50 के निचले स्तर के बीच रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे कारोबीरी दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। इसकी वजह क्षेत्रीय मुद्राओं के रुख से मिलने वाला समर्थन है।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग में उपाध्यक्ष (धातु, ऊर्जा, मुद्रा शोध) सुगंधा सचदेव ने कहा कि डॉलर की स्थिति दर्शाने वाले सूचकांक और घरेलू मुद्रा के लिए दीर्घकालिक सौदों से रुपये को समर्थन मिला।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 93.19 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 205.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.04 प्रतिशत गिरकर 42.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें