जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढ़कर 84.07 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को एक पैसा बढ़कर 84.07 पर बंद हुआ। विदेशी कोष की लगातार निकासी और आयातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

मुंबई, 31 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को एक पैसा बढ़कर 84.07 पर बंद हुआ। विदेशी कोष की लगातार निकासी और आयातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संदिग्ध हस्तक्षेप ने स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.08 पर खुला। यह एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और दिन के अंत में 84.07 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से एक पैसा अधिक था।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे कमजोर होकर 84.08 पर बंद हुआ था।

स्थानीय मुद्रा अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। रुपया 11 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले 84.10 के अपने निम्नतम बंद स्तर पर पहुंच गया था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, महीने के अंत में मांग के कारण भारतीय रुपया कमजोर रहा, जो अपने सबसे निचले स्तर के करीब था। इस बीच, आरबीआई इसे सीमा के भीतर रखने के लिए डॉलर बेच रहा था।

उन्होंने कहा कि चूंकि अधिकांश केंद्रों में बाजार में छुट्टी थी, इसलिए कम कारोबार के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत बना रहा। ‘सोमवार को 84.00 से 84.20 के बीच कारोबार की संभावना है, क्योंकि हम अमेरिका में चुनाव के सप्ताह में प्रवेश कर रहे हैं।’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.91 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 72.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 553.12 अंक की गिरावट के साथ 79,389.06 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 135.50 अंक की गिरावट के साथ 24,205.35 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 5,813.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट