जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन तेजी, 27 पैसे की तेजी के साथ 73.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी के बीच शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 73.51 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

मुंबई, सात मई भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी के बीच शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 73.51 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.62 पर खुली। इसने दिन में डालर 73.50-73.76 के बीच रहा। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.51 रुपये प्रति डॉलर थी। यह रुपये में 27 पैसे की मजूती दर्शाता है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 90.78 रह गया।

सप्ताह के दौरान, डॉलर के मुकाबले रुपये में 58 पैसे की तेजी आई है। लगातार दूसरे सप्ताह रुपये में तेजी आई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 256.71 अंक की तेजी के साथ 49,206.47 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,142.75 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 67.98 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट