जरुरी जानकारी | रुपये में पांचवें दिन भी तेजी, 11 पैसे की बढ़त के साथ दो माह के उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने और वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी दर्शाता करीब दो महीने के उच्चस्तर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 30 दिसंबर रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने और वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी दर्शाता करीब दो महीने के उच्चस्तर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 73.26 के दिन के उच्चस्तर और 73.36 के निम्न स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में रुपया अंततः 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी को दर्शाता है। इससे पहले रुपया 13 अक्टूबर को इस स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.42 रुपये पर बंद हुआ था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय रुपए में 53 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच, छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 89.80 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 133.14 अंक की तेजी के साथ 47,746.22 पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थाथी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 51.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू