जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 72.96 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आने के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया डालर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 72.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आने के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया डालर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 72.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.01 पर खुला। कारोबार के दौरान 72.93 के उच्च स्तर और 73.01 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 72.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपये की विनिमय दर 73.05 रुपये प्रति डॉलर थी।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत बढ़कर 90.74 हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 588.59 अंक की हानि के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,712.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जोने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.41 प्रतिशत बढ़कर 55.76 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)