जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले नौ पैसे चढ़कर 72.36 के स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 31 मई अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले नौ पैसे चढ़कर 72.36 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 72.38 पर खुली, फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.36 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.45 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 90.00 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 913.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\