जरुरी जानकारी | अमेरिकी बांड की आय बढ़ने से रुपया मामूली तेजी के साथ 72.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में बांड पर प्रतिफल 14 माह के उच्च स्तर पर पहुंचने से डालर की मजबूती के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के उतार चढाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे सुधर कर प्रति डालर 72.53 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 18 मार्च अमेरिका में बांड पर प्रतिफल 14 माह के उच्च स्तर पर पहुंचने से डालर की मजबूती के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के उतार चढाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे सुधर कर प्रति डालर 72.53 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार की सुस्ती ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया लेकिन विदेशीमुद्रा की सतत आमद तथा कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आर्थिक वृ्द्धि को समर्थन जारी रखे जाने के संकेत के बाद अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों पर निवेश प्रतिफल बढ़कर 14 माह के उच्च स्तर 1.74 प्रतिशत को छू गया।

बाजार के अनुमान के अनुरूप अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी नीतिगत दरों को अपरिवर्तित बनाये रखा और मुद्रास्फीति के बढ़ने का अनुमान जताया।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.48 पर मजबूत खुला और बाद में 72.43 रुपये के उच्च स्तर को छू गया। कारोबार के उत्तरार्द्व में कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण रुपया 72.60 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपये की विनिमय दर दो पैसे सुधर कर 72.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई। बुधवार को रुपया 72.55 रुपये पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 91.65 पर पहुंच गया।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत गिरकर 67.76 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 585.10 अंकों की गिरावट के साथ 49,216.52 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,625.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM मोदी कल मुंबई दौरे पर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल और शहर में कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मुंबई मेट्रो हादसा: परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, सरकार से ₹2 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

\