जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे बढ़कर 83.66 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया सोमवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 83.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों के अलावा अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के कारण रुपये में मजबूती आई।

मुंबई, 22 जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया सोमवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 83.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों के अलावा अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के कारण रुपये में मजबूती आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर से उबर गया है और सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, क्योंकि मिश्रित से लेकर कमजोर घरेलू बाजारों ने रुपये पर दबाव डाला है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने की वजह से गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.66 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.65 के उच्चस्तर तक गया तथा 83.68 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 83.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की मजबूती है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 83.70 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। कमजोर एशियाई मुद्राएं और कमजोर युआन भी डॉलर को सहारा दे सकते हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश और रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।

चौधरी ने कहा कि निवेशक भारत के केंद्रीय बजट से संकेत ले सकते हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.22 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 102.57 अंक घटकर 80,502.08 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 21.65 अंक के नुकसान के साथ 24,509.25 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,444.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट