जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और दुनिया की अन्य प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 25 सितंबर स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और दुनिया की अन्य प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये की तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.59 प्रति डॉलर पर थोड़ा मजबूत खुला और कारोबार के दौरान यह 12 पैसे की तेजी के साथ 83.51 प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। लेकिन बाद में इसका आरंभिक लाभ काफी घट गया और कारोबार के अंत में यह महज तीन पैसे की तेजी के साथ 83.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध एवं विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इस मजबूती को कमजोर डॉलर इंडेक्स और भारतीय बाजारों में जारी सकारात्मक धारणा से समर्थन मिलने की संभावना है।’’

घरेलू शेयर बाजारों के मोर्चे पर, सेंसेक्स 255.83 अंक चढ़कर 85,169.87 के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 63.75 अंक चढ़कर 26,004.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.52 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,784.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस