जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.86 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को छह पैसे की तेजी के साथ 83.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये का लाभ सिमट गया।

मुंबई, 16 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को छह पैसे की तेजी के साथ 83.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये का लाभ सिमट गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार के प्रतिभागी बुधवार को आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से मिलने वाले संकेतों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती निश्चित मानी जा रही है। हालांकि, कटौती की सीमा के बारे में अनश्चितता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण रुपया एक सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.89 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.86 के उच्चतम स्तर पर गया और 83.90 के ​​निम्नतम स्तर तक आया। अंत में यह 83.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की मजबूती है।

रुपया शुक्रवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह एफओएमसी की बैठक से पहले अमेरिकी डॉलर में जारी कमजोरी के कारण भारतीय रुपया थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’

चौधरी ने आगे कहा कि पिछले सप्ताह ईसीबी द्वारा 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा भी इतनी ही कटौती को लेकर व्यापक उम्मीदें हैं। ताजा विदेशी निवेश और स्थानीय शेयर बाजारों का सकारात्मक रुख घरेलू मुद्रा को और समर्थन दे सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से इसके तेज उछाल पर लगाम लग सकती है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत गिरकर 100.72 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढ़कर 72.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 97.84 अंक बढ़कर 82,988.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27.25 अंक बढ़कर 25,383.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड