जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 30 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह बेहद सीमित दायरे में रहते हुए 83.10 के उच्चस्तर और 83.15 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में नरमी और उच्चस्तर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मंगलवार को रुपये में तेजी आई।

हालांकि, कमजोर घरेलू बाजारों ने तेज बढ़त पर रोक लगा दी। वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से अमेरिकी डॉलर में थोड़ी नरमी आई।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आयातकों की ओर से मासांत की डॉलर मांग और पश्चिम एशिया और लाल सागर में भूराजनीतिक तनाव पर चिंताओं के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर या कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी सुधार से रुपये पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.55 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 801.67 अंक की गिरावट के साथ 71,139.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,970.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट