जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.98 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सरकार द्वारा 2024-25 के अंतरिम बजट में राजकोषीय मजबूती पर जोर और उधारी कम किए जाने के संकेत के बाद रुपये में तेजी आई।

मुंबई, एक फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सरकार द्वारा 2024-25 के अंतरिम बजट में राजकोषीय मजबूती पर जोर और उधारी कम किए जाने के संकेत के बाद रुपये में तेजी आई।

हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और कमजोर घरेलू शेयर बाजारों ने रुपये में तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को सुधार-उन्मुख अंतरिम बजट में घाटे को कम करते हुए मजबूत आर्थिक वृद्धि दर को बनाए रखने के ध्येय से अगले वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 82.93 के उच्चस्तर और 83.03 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण पथ पर आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में लोकलुभावन उपायों की घोषणा करने से परहेज किया, जिससे राजकोषीय घाटे को अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 में 4.5 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिलेगी।

रुपया बुधवार को 83.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.55 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106.81 अंक की गिरावट के साथ 71,645.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट