जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरकर सात पैसे मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर पहुंच गया।

मुंबई, पांच जून घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरकर सात पैसे मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मूल्य-खरीद की होड़ से शेयर बाजारों में तेजी आई, जिससे स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

आम चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उम्मीद से कम बहुमत मिलने से मंगलवार को रुपये में भारी गिरावट आई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.51 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.14 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.89 अंक की बढ़त के साथ 72,251.94 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 12,436.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट