जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में मंगलवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी का रुख कायम रहा। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले महज एक पैसे की मजबूती दर्शाता 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ जनवरी रुपये में मंगलवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी का रुख कायम रहा। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले महज एक पैसे की मजबूती दर्शाता 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में कमजोरी रहने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में इसने 83.04 के उच्चस्तर और 83.13 प्रति डॉलर के निम्न स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर में कमजोरी और पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट ने रुपये की सकारात्मक गति में योगदान दिया है।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘हालांकि, 83.04 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद रुपये को कुछ कमजोरी का सामना करना पड़ा, जो संभवतः समग्र बाजार परिदृश्य से प्रभावित है। अब सबका ध्यान बृहस्पतिवार को आने वाले अमेरिकी के मुद्रास्फीति आंकड़े और शुक्रवार को भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े पर है। उम्मीदें इन आंकड़ों के अधिक बने रहने की रहने की हैं जो डॉलर की कीमत को बढ़ा सकता है।''

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.10 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.99 अंक की तेजी के साथ 71,386.21 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल